सेमापुर पुलिस ने 37 मवेशी के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

सेमापुर पुलिस ने 37 मवेशी के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रतिनिधि, बरारी पशु तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बरारी थानान्तर्गत सेमापुर ओपी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर 37 मवेशी सहित चार तस्करों को हिरासत में लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरारी सेमापुर कांड संख्या 101/25 दिनांक 11/04/25 के प्राथमिकी अभियुक्त आलमगीर शेख उम्र 27 वर्ष, पिता समीउल्ला शेख, बजलुर रहमान पिता नाजिर दोनों साकिन बेलडांगा, थाना बेलडांगा, जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल, हबीबुर रहमान उम्र 28 वर्ष, पिता नजीबुल रहमान, साकिन हलबैदा थाना अमदाबाद, बेलाल उम्र 34 वर्ष, पिता इसराइल, केवाला थाना प्रणपुर दोनों जिला कटिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >