क्षेत्र में सुरक्षा बलों व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

क्षेत्र में सुरक्षा बलों व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बरारी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त निष्पक्ष निर्भिकता के साथ मतदान कराने को लेकर थानाध्यक्ष सुमेश कुमार व पुअनि छोटू कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में फ्लेग मार्च शनिवार को निकाला गया. फ्लैग मार्च बरारी के डाक बंगला चौराहा से चौधरी मोहल्ला, गुरुबाजार, धर्मशाला मोहल्ला, अवधनगर, टॉली भट्ठा बैसाखाघाट, सदर टोला मरघीया तिवारी टोला, हकीम टोला सहित क्षेत्र में सुरक्षाबल पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने की अपील भी की. फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारी सज्जन कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >