कटिहार. इंटर कला संकाय में जिले में दूसरे नंबर पर रहीं उमा देवी मिश्रा बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नजराना परवीन को आयोजित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को सम्मानित किया गया. इस दौरान नवम वर्ग के छात्राओं के बीच प्रगति पत्र का वितरण उनके अभिभावकों के समक्षा बांटा गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा ने बताया कि नजराना परवीन उनके विद्यालय की छात्रा है. इंटर कला संकाय की परीक्षा में इन्होंने इंटर की परीक्षा में 500 में 461 अंक लाकर अपने माता पिता के साथ विद्यालय का भी नाम रौशन किया है. इनके पिता निसार आलम भी इनके नम्बर से काफी उत्साहित हैं. उन्होंने छात्रा नजराना परवीन को आश्वस्त किया कि भविष्य में उन्हें सहयोग की आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव मदद किया जायेगा. वे आगे अच्छी से पढाई कर अपने मुकाम को हासिल करें. इस दौरान उमा देवी मिश्रा बालिका इंटर कॉलेज के अन्य शिक्षिकों व शिक्षिकाओं ने भी बुके देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर ज्योति कुमारी, संजीव कुमार जायसवाल, राजीव प्रकाश, अभिजीत कुमार, प्रीती कुमारी, राजीव प्रकाश, तनुजा साहा, कौशिक मंडल, धमेन्द्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित कर उनके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.
इंटर कला संकाय में दूसरी जिला टॉपर नजराना को विद्यालय में किया सम्मानित
इंटर कला संकाय में जिले में दूसरे नंबर पर रहीं उमा देवी मिश्रा बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नजराना परवीन को आयोजित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को सम्मानित किया गया
