बारसोई आबादपुर थाना क्षेत्र के संकोला चेक पोस्ट के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी चालक को करीब 11 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एक अन्य अज्ञात बाइक से देसी एवं विदेशी शराब बरामद की गई. बाइक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 11 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके अलावा एक संदिग्ध बाइक से कुल 50.445 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की गई. बाइक का चेचिस एवं इंजन नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. इस कार्रवाई में कुल 61.445 लीटर शराब जब्त की गई है. गिरफ्तार स्कूटी चालक से पूछताछ की जा रही है तथा फरार बाइक चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शराब के साथ स्कूटी चालक गिरफ्तार, 61.445 लीटर शराब जब्त
शराब के साथ स्कूटी चालक गिरफ्तार, 61.445 लीटर शराब जब्त
