सरकारी भवन निर्माण में घोटाला: घटिया सामग्री लगाने का आरोप

सरकारी भवन निर्माण में घोटाला: घटिया सामग्री लगाने का आरोप

कोढ़ा चंदवा पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं. निर्माण में नाबालिग मजदूरों को काम पर लगाए जाने की बात भी सामने आई है, जो श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है. यहां तक कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है. परियोजना की लागत, ठेकेदार का नाम और निर्माण की समय-सीमा की जानकारी सार्वजनिक हो। इस भवन निर्माण स्थल पर ऐसा कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है, लोगों में संदेह बढ़ गया है कि ठेकेदार मनमाने ढंग से काम करवा रहा है और सरकारी नियमों की अनदेखी कर रहा है. बाल मजदूरी का खुलेआम उल्लंघन आरोप यह है कि निर्माण स्थल पर नाबालिग मजदूरों से काम कराया जा रहा है. जहां सरकार बाल मजदूरी रोकने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, वहीं सरकारी भवन निर्माण में ही इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और प्रशासन से जांच की मांग की है.जब इस मामले पर चंदवा पंचायत के मुखिया फारूक आजम से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >