कोढ़ा बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर कोलासी पुलिस, कोढ़ा थाना की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. सांसे हो रही हैं कम, आओ मिलकर पेड़ लगायें हम के संदेश के साथ एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया. पुलिस प्रशासन, ग्रामीणों और शिक्षकों ने मिलकर भाग लिया. कार्यक्रम में इंस्पेक्टर उमेश कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार, उत्तरी सिमरिया पंचायत के मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल उपस्थित रहे. उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा और पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला. कोलासी में एक बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. खेल आयोजन का उद्घाटन इंस्पेक्टर उमेश कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार और मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल ने फीता काटकर किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
