सुरजापुरी आर्गेनाइजेशन के प्रखंड अध्यक्ष बने सनोवर

सुरजापुरी आर्गेनाइजेशन के प्रखंड अध्यक्ष बने सनोवर

बलिया बेलौन सुरजापुरी डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोलाम अमीर, बारसोई अध्यक्ष शौकत हुसैन ने कदवा प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए सनोवर आलम को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. अबु सोहेल सुरजापुरी डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के विशेष सलाहकार रहेंगे. उपाध्यक्ष खुशनुद वलायत, महासचिव इमाम जाफर, अकील आलम, सचिव सबुर आलम, जफर आलम, रोहील आलम, सदस्य मुनतसीर अहमद, जावेद आलम, जुनेद अशरफ, इफ्तखार, सलाहकार समिति में आफाक आलम, अनजार आलम, नैयर आलम, मीडिया प्रभारी साकिब यजदानी को बनाया गया है. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सनोवर आलम ने बताया की सुरजापुरी जाति के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र सुलभ तरीके से मिले. इसके लिए सहयोग किया जायेगा. साथ ही सुरजापुरी जाति को अत्यंत पिछड़ा जाति का दर्जा के लिए संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने बताया की सीमांचल क्षेत्र के कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में सुरजापुरी जाति की बहुतायत आबादी है. इस जाति को बिहार सरकार के द्वारा पिछड़ा वर्ग अनूसूचित दो का दर्जा प्राप्त है. इस क्षेत्र की आर्थिक तंगी एवं अशिक्षा को देखते हुए इस जाति को पिछड़ा वर्ग में आरक्षण का लाभ तो दिया है. लेकिन यह अत्यन्त पिछड़ा जाति है. ऐसे में सुरजापुरी जाति को अत्यंत पिछड़ा जाति में शुमार करने की मांग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >