बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोला कब्रिस्तान के पास एक महिला को गिरफ्तार किया. थैला की तलाशी लेने पर 8.94 लीटर विदेशी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी एक महिला थैला में विदेशी शराब लेकर जा रहे हैं. तभी पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर महिला की तलाशी लेने पर 8.94 लीटर विदेशी शराब बरामद की. महिला से पूछताछ में अपना नाम सजनी देवी पति रंजित सिंह, दमदमपुरा, सालमारी निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
