सालमारी पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान चलाकर मंगलवार की रात में विभिन्न चौक- चौराहों से नशा के हालत में हो हंगामा करने के आरोप में आठ शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा.
कटिहार के बलिया बेलौन से रिपोर्ट,
एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार सालमारी पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान चलाकर मंगलवार की रात में विभिन्न चौक- चौराहों से नशा के हालत में हो हंगामा करने के आरोप में आठ शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया की सभी आरोपित नशा की हालत में था. मेडिकल जांच के बाद विधिसंगत कार्रवाई की गयी है. मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की .
गिरफ्तार कर सभी को न्यायायिक हिरासत में भेजा
पूछताछ करने पर अपना नाम रामू रविदास 37 वर्ष पिता सुखदेव रविदास, दीपक रविदास 38 वर्ष पिता देवन रविदास दोनों ग्राम पच्चगाची थाना बलिया बेलोन, पंकज राय 35 वर्ष पिता सागर राय, भोला राय 38 वर्ष पिता कीर्ति राय, श्रीराम राय 40 वर्ष पिता अनिरुद्ध राय, रूबेश राय 32 वर्ष पिता दिलीप राय, रंजीत मंडल 35 वर्ष पिता सीताराम मंडल, कंचन मंडल 49 वर्ष पिता बोकाई मंडल सभी ग्राम अरिहाना थाना सालमारी सभी जिला-कटिहार सभी शराब पीने में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.