सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड में साईब ने 96.8 प्रतिशत अंक लाया

सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड में साईब ने 96.8 प्रतिशत अंक लाया

बलिया बेलौन सालमारी के साईब नासीर ने सीबीएसई के मैट्रिक बोर्ड में 96.8 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. पिता डॉ नासीर ने बताया की साईब शुरू से ही मेहनती और पढ़ने में तेज है. प्रारंभिक शिक्षा सालमारी से की है. विद्या बिहार पूर्णिया से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. सभी विषयों में डिस्टिंक्शन नम्बर प्राप्त कर विद्यालय में टॉप तीन में है. इस सफलता पर दादा हाजी नुरुद्दीन, दादी सालीका खातुन, मां डॉ शगुफ्ता रहमान के खुशी का ठिकाना नहीं है. सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. छात्र साईब ने बताया की आगे मेडिकल की तैयारी करनी है. सालमारी की जोया फिरदौस ने आवर आन स्कूल से पढ़ाई करते हुए 83.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मां ने बताया कि वह पढ़ने में मेहनती तेज है. आगे मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है. परिजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >