कटिहार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत कटिहार के तत्वावधान में गुरुवार को वीर सावरकर जयंती पर निबंध लेखन, गोष्ठी, पौधरोपण का आयोजन कोढ़ा प्रखंड के दिघरी में किया गया. कार्यक्रम में सबसे पहले वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. वक्ताओ ने कहा कि यह दिन न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी को याद करने का अवसर है. विनायक दामोदर सावरकर जिन्हें हम वीर सावरकर के नाम से जानते है. एक ऐसे क्रांतिकारी थे. जिन्होंने न केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठायी. बल्कि समाज सुधार और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सगुन प्रिया, द्वितीय शिवाशु कुमार, तृतीय सरिता कुमारी ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, आशुतोष कुमार, माय भारत युवा स्वयंसेवक आनंद कुमार, मिथुन कुमार, एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे.
निबंध प्रतियोगिता में सगुन प्रिया को मिला प्रथम स्थान
निबंध प्रतियोगिता में सगुन प्रिया को मिला प्रथम स्थान
