आरपीएफ ने दस बोतल शराब किया बरामद

आरपीएफ ने दस बोतल शराब किया बरामद

कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी के नेतृत्व में आरपीएफ ने शराब तस्करों के विरुद्ध बुधवार को विशेष अभियान चलाकर रेलवे प्लेटफार्म से 10 बोतल शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ अवर निरीक्षक अनुज कुमार ने रेलवे प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में शराब तस्करों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया. प्लेटफार्म संख्या छह पर एक बांस की टोकरी उपर से कपड़ा ढका हुआ था. आरपीएफ को संदेह हुआ तथा लावारिस स्थिति में रखें उक्त टोकरी के ऊपर से जब कपड़ा हटाया गया तो टोकरी से 10 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही आरपीएफ ने उसे कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इस बाबत रेल थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर रेल पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >