आरपीएफ व कार्मिक विभाग ने जीता मैच

आरपीएफ व कार्मिक विभाग ने जीता मैच

कटिहार. एनएफ रेलवे एम्पलाइज यूनियन व मंडल रेल खेल समिति द्वारा स्वर्गीय दिनेश कुमार पासवान मेमोरियल चैंपियंस ट्रॉफी अंतर्विभागीय डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रेल मैदान में किया गया है, दूसरे दिन के पहले लीग मैच में कार्मिक विभाग और चिकित्सा विभाग के बीच पहली पाली की टूर्नामेंट शुरू हुआ. टॉस जीतकर कार्मिक विभाग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके फलस्वरूप चिकित्सा विभाग ने बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट खोकर 81 रनों का लक्ष्य कार्मिक विभाग के सामने रखा. कार्मिक विभाग के खिलाड़ियों ने बारहवें ओवर में चार विकेट खोकर बड़ी आसानी से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया और मैच जीत लिया. इस मैच में सर्वोत्तम प्रदर्शन हेतु चिकित्सा विभाग के दिलीप कुमार को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया. जबकि दूसरी पाली आरपीएफ व इलेक्टिकल के बीच खेला गया. टॉस जीतकर रेलवे सुरक्षा बल के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके फलस्वरूप आरपीएफ ने 115 रनों का लक्ष्य यांत्रिक विभाग के समक्ष रखा. दिये लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिंक की टीम 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. आरपीएफ ने यांत्रित विभाग को 39 रनों से शिकस्त दिया. मैच में सर्वोत्तम प्रदर्शन हेतु सुरक्षा विभाग के अनुज कुमार को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया.इस मौके पर मंडल के कई पदाधिकारियों के साथ-साथ यूनियन के पदाधिकारीगण सैकड़ों की संख्या में सम्मानित कर्मचरीगण व दर्शकगण मौजूद होकर क्रिकेट का लुप्फ उठा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >