यूथ विंग के प्रदेश महासचिव पद पर रोहित आनंद मनोनित

यूथ विंग के प्रदेश महासचिव पद पर रोहित आनंद मनोनित

कुरसेला आप के प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ हिमांशु कुमार ने कुरसेला नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि समाजसेवी रोहित आनंद को युवा विंग का प्रदेश महासचिव मनोनित किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि रोहित आनंद के मनोनित होने से युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी. दल में नये उर्जा का संचार होगा. महासचिव पद पर मनोनयन होने से इनके शुभ चिंतकों ने खुशी का इजहार करते हुए दल के नेताओं के साथ उन्हें बधाई दिया है. दल के यूथ विंग में प्रदेश महासचिव पद पर मनोनयन पर रोहित आनंद ने प्रदेश नेतृत्व का अभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के नीतियों मुल्कों के प्रति समर्पित होकर दायित्व का निर्वाहन करने में खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >