आवासीय आर्य भूमि स्कूल सभी वर्गों की कसौटी पर खरा उतरेगा

आवासीय आर्य भूमि स्कूल सभी वर्गों की कसौटी पर खरा उतरेगा

कटिहार शहर के दुर्गास्थान रोड इस्लामिया स्कूल के निकट आवासीय आर्य भूमि स्कूल का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, उप महापौर मंजूर खान, संवेदक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जीओडि ग्रुप के निदेशक ध्रुव चंद्र झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने किया. सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक अर्जुन सर ने सभी जनप्रतिनिधियों को शॉल, बुके माला पहनकर स्वागत किया. स्कूल के निदेशक अर्जुन सर ने बताया कि 1990 से शिक्षा के जगत में अपना कार्य करते आ रहे हैं इच्छा हुई अब अपना स्कूल खोलकर बेहतर सेवा देने का तो बड़े भाई विकास सिंह मिलकर एक बेहतर स्कूल देंगे. जिसमें नामांकन मुक्त, री एडमिशन मुफ्त, आवासीय छात्रावास, नर्सरी से 8 क्लास तक पढ़ाई, 12वीं तक कोचिंग की सुविधा, एवं छात्र एवं छात्राओं को पूरी तरह से बेहतर भविष्य को लेकर मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया जायेगा. कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने स्कूल के बेहतर भविष्य की कामना की. विकास सिंह ने स्पष्ट कहा कि हम छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के कसौटियों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे. विशेष कर मध्य वर्गों के परिवारों को आवासीय आर्य भूमि स्कूल में बच्चों को पढ़ने में काफी सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम में भाजपा नेत्री महिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह, शोभा जयसवाल, छाया तिवारी, बुलबुल सिंह, पूनम सिंह, रुचि चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, प्रिंस जितेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, अधिवक्ता जदयू नगर उपाध्यक्ष विनोद सिंह, रालोसपा अध्यक्ष उमाकांत आनंद, करणी सेना जिला अध्यक्ष सत्यम समदर्शी, जिला परिषद प्रतिनिधि सुमित कुमार सिंह, निगम पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय, युवा मोर्चा मंत्री विवेक सिंह राठौड़, उत्तर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री मौसम कुमार सिंह, दुर्गा स्थान कांवरिया सेवा समिति के सुनील सिंह, पिंकू सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >