अग्निकांड के पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गयी

अग्निकांड के पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गयी

कटिहार कदवा प्रखंड के भावनगर स्थित मेहदीपुर वार्ड दो में कल हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्द्येश्य से रेडक्रांस सोसाइटी के द्वारा सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व में राहत सामग्री बांटी गयी. राहत वितरण करते हुए संतोष गुप्ता ने कहा कि रेडक्रांस का उद्द्येश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना व बचाव करना है. उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों मे विगत दिनों हुई अगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है. मौके पर उपस्थित पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि राहत सामग्री मे बड़ा तिरपाल व बाल्टी के साथ 36 बर्तनों का सेट का वितरण किया गया है. सह सचिव विवान सरकार के साथ प्रबंफ समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, आलोक सिंहा, नरेश साह ने कहा कि लोगों की मदद करना परमार्थ का कार्य होता है. रेडक्रॉस हमेशा से परमार्थ का कार्य करती आयी है. उन्होंने कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग नहीं होना है. संतोष गुप्ता ने कहा कि कुल 14 परिवारों का आशियाना पुरी तरह जल गया. साथ ही कई मवेशी के साथ घर में रखे नगद रुपया व जेवर भी जल गये. उन्होंने लोगों को ज्वलंशील समान को घरों से दूर खुले जगह में रखने की सलाह दी. खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी. उन्होने शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए बिजली के तार को रखने की अपील की. पीड़ित परिवारों में तारामणि देवी, बेबी देवी, चमेली देवी, जोशना देवी, मुन्नी देवी, लीला देवी आदि सभी पीड़ित लोग मौजूद थे. इस मौके पर मुखिया सत्यनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष हरिपद घोष, पवन कुमार साह उपस्थित थे. उन्होंने संस्था को साधुवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >