बारिस ने बर्बाद किया मक्का, किसानों ने सरकार से क्षतिपूर्ति मांगी

बारिस ने बर्बाद किया मक्का, किसानों ने सरकार से क्षतिपूर्ति मांगी

अमदाबाद प्रखंड में शुक्रवार व शनिवार की रात आई तेज हवा के साथ आंधी व बारिश से मकई एवं गेहूं की फसल का काफी नुकसान पहुंचा है. प्रखंड क्षेत्र में बढ़ आने के कारण मुख्य रूप गेहूं एवं मक्के की खेती व्यापक रूप से की जाती है. इस वर्ष भी किसानों ने बड़े पैमाने पर गेहूं एवं मकई फसल की खेती किसानों ने किया था. किसानों कहना था कि महाजन से ऋण लेकर गेहूं व मकई की खेती किए थे. यहां तक की दुकानदार से खाद बाकी लेकर गेहूं व मक्के की फसल में डाले थे. खेत में लगे गेहूं व मकई की फसल जमीन पर गिर गया है. कुछ किसान मक्के व गेहूं फसल बर्बाद होने से हताश व चिंतित हैं. किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. मो. मोजाहिर, समसुद्दीन, नुरुल इस्लाम, सैफुद्दीन, मुबारक हुसैन, अलाउद्दीन, नौशाद अली, मो. रफीक, हुसैन अली, जैनुल आबेदीन, मो. सरफराज, अब्दुल रशीद, अकबर अली नसीरुद्दीन, महबूब आलम, मो. मुर्शीद, मो. सुल्तान, अमीरुद्दीन, जमालुद्दीन आदि किसानों काला दियारा बसंतपुर दियारा सकरी मौजा बैरिया आदि क्षेत्र के खेत खलिहानों में लगे सैकड़ो एकड़ में गेहूं एवं मकई का फसल तेज हवा व आंधी एवं बारिश के कारण जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गया है. महाजन से ऋण लेकर खेती किए थे. कुछ किसानों ने बताया कि दुकानदार से बकाया खाद लेकर फसल में डाले थे. अब फसल आंधी व बारिश में गिरकर बर्बाद हो गया है. दुकानदार को पैसा कहां से चुकाएंगे. उपरोक्त सभी किसानों ने सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >