कटिहार कटिहार रेल मंडल में डीआरएम के निर्देश पर रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 1090 लोगों को पकड़ कर 8.90 लाख रुपया का जुर्माना राशि वसूल किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरएम किरेंद्र नरह तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह के निर्देशानुसार कटिहार, बारसोई, किशनगंज व जोगबनी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इन स्टेशनों के रेलवे प्लेटफार्म पर संगीता मीना वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में जितेंद्र कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक बारसोई स्टेशन, निशांत कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जोगबनी स्टेशन प्रतिमय चौधरी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक न्यू जलपाईगुड़ी के इसके अतिरिक्त, वाणिज्य विभाग व टिकट चेकिंग स्टाफ की बड़ी टीम ने रेलवे प्लेटफॉर्म एवं लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया. जिसके माध्यम से बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा व राजस्व हानि को रोकने के लिए प्रभावी बनाने को लेकर कुल 38 टीटीई के सहयोग तथा आरपीएफ के 15 जवानों के मदद ली गयी. इस मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1090 मामलों में बिना टिकट यात्रा कर रहे तथा अन्य रेल एक्ट के आधार पर कुल 8,14,548 रूपए जुर्माना वसूला गया. इस चेकिंग अभियान को लेकर बिना टिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. ट्रेनों में विदाउट टिकट सफर करने वाले टीटीई सहित अन्य अधिकारियों को देख कोई ट्रेनों से उतरकर भागते दिख रहा था तो कोई बाथरूम में छिपते हुए. कुछ यात्री एक कंपार्टमेंट से दूसरे कंपार्टमेंट में भागते दिखे. रेलवे प्लेटफार्म पर भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला. विदाउट टिकट यात्री किसी प्रकार रेल अधिकारियों, टीटीई एवं आरपीएफ को चकमा देने के प्रयास में जुटे रहे. लेकिन आरपीएफ की घेराबंदी व रेल अधिकारियों की सजगता के कारण मेगा टिकट चेकिंग अभियान सफल रहा. जिसमें विदाउट टिकट एवं अन्य मामलों में 1090 लोगों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की. रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें एवं रेलवे के नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे.
रेलवे ने चलाया मेगा टिकट जांच अभियान, 1090 मामलों में 8.14 लाख वसूला जुर्माना
रेलवे ने चलाया मेगा टिकट जांच अभियान, 1090 मामलों में 8.14 लाख वसूला जुर्माना
