सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध की छापेमारी

सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध की छापेमारी

कटिहार समकालीन अभियान के तहत एसपी के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ विक्रेता व तस्कर के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी. संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली गयी. कई कारोबारी के व्यावसायिक स्थल, दुकान गोदाम का तलाशी लिया गया. इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब, गांजा, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है. सीमावर्ती इलाकों व प्रमुख मार्गों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. ताकि बाहरी क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी को रोका जा सके. जिसे लेकर पुलिस की गतिविधि भी तेज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >