कटिहार शहर के अनाथालय रोड के लीची बागान निवासी योग साधिका पायल राय ने हुनर का लोहा मनवाते हुए असम के सिलचर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है. पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. प्रतियोगिता में देशभर के 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा और चुनौतीपूर्ण दौर के बीच पायल राय ने अपने उत्कृष्ट योग कौशल, संतुलन और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए पहला स्थान अपने नाम कर लिया. प्रतियोगिता में शानदार जीत के बाद जब पायल राय कटिहार लौटीं, तो उनका भव्य स्वागत किया गया. पायल राय ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी गुरु चंदना मैम, बिहार योग एसोसिएशन के सचिव डॉ एसके सेन व अपने सेंटर के छात्रों को दिया. कहा, प्रतियोगिता की जानकारी उन्हें डॉ सेन से मिली थी. उनके मार्गदर्शन व प्रेरणा से ही उन्होंने इसमें भाग लेने का निर्णय लिया था. मुद्रा योग पीठ फाउंडेशन का संचालन कर रही पायल राय न केवल योग को बढ़ावा दे रही हैं. पायल राय ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है. उन्होंने विश्वास जताया कि वे वहां भी जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी.
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में कटिहार की राधिका ने रहीं प्रथम
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में कटिहार की राधिका ने रहीं प्रथम
