उर्स के मौके पर कव्वाली का किया गया आयोजन

तेघड़ा पंचायत के मनजरीया में प्रसिद्ध सूफी पीर ए तरीकत हज़रत दीवान साह के सालाना उर्स का हुआ आयोजन

बलिया बेलौन. तेघड़ा पंचायत के मनजरीया में प्रसिद्ध सूफी पीर ए तरीकत हज़रत दीवान साह के सालाना उर्स के मौके पर दो दिवसीय कव्वाली का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आफताब आलम मुख्य अतिथि मौजूद थे. कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उर्स कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते सभी अकीदतमंदों को अमन शांति भाईचारा का संदेश दिया. उन्होंने कहा की प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता हर तरह का आयोजन में प्रेम भाईचारा का परिचय दिया है. इस अवसर पर मजार शरीफ में उपस्थित होकर फातेहा खानी में शरीक हुए. उर्स के मौके पर कुरआन खानी, कुल शरीफ, चादर पोसी के बाद फातेहा खानी की गयी. साथ में महफिल ए शमा कव्वाली में प्रसिद्ध कव्वाल के द्वारा एक से बढ़ कर एक कव्वाली प्रस्तुत कर सब का मन जीत लिया. कमेटी की ओर से बिजली, पानी, पंडाल आदि की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >