कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए चलाया जन संपर्क अभियान

कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए चलाया जन संपर्क अभियान

बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया. पार्टी की नीतियों को बताते हुए कहा की आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी देश की जनता के लिए काम किया है. आफताब आलम ने कहा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए देश के विकास, बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर लोगों को जागरूक कर रहे है. अभी देश में नफरत की राजनीति चल रही है. विगत 10 सालों से देश का विकास रूक गया है. महंगाई आसमान छू रही है. जिससे आम जनता परेशान हैं. ऐसे में नफरत फैला कर शासन करने वाली पार्टी को सत्ता से दूर करने के लिए लोगों को एक होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की है. कांग्रेस हमेशा से आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना पर विश्वास रखती है. दलित, दबे-कुचले, कमजोर वर्ग, अल्पसंख्यक के उत्थान के लिए काम किया है. लोगों को कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का आग्रह किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >