– सड़क किनारे मिट्टी की जगह कचरा डालने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 धोकरदह गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना तहत ग्रामीण सड़क शुद्धिकरण व प्रबंधन कार्यक्रम के तहत लाखों की लागत से बनी सड़क लगभग चार महीने के अंदर ही खराब हो जाने से लोगों में आक्रोश दिखा. सड़क किनारे मिट्टी की जगह ईंट भट्ठे का कचरा डालने से ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. इस्तेखार, अब्दुल मातिन, फाहीम, मंजूर अली, अब्दुल मन्नान, वाहिद, जहीदुल इस्लाम, महबूल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग चार महीने पहले मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना तहत लाखों की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया गया था. जो आज कई जगह सड़क फटना शुरू हो गया है. सड़क जगह-जगह दरकने लगी है. साथ ही सड़क की मजबूती को लेकर किनारे से मिट्टी देना है, लेकिन संवेदक अपनी मनमानी करते हुए ईंट भट्ठे का कचरा बुरादा डाल रहा है. ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर बताया कि सड़क निर्माण दौरान संवेदक के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है. जिसका हम ग्रामीणों ने विरोध भी किया था, लेकिन हमारी एक नहीं सुनी गई. सड़क निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता को ताख पर रखकर निर्माण कार्य किया है. जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगताना पड़ रहा है. चार महीने ही बीते हैं कि सड़क जगह-जगह फटना शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने संवेदक की मनमानी के विरुद्ध बुधवार को आक्रोश जताते हुए विभाग से मांग की है. कम से कम सड़क किनारे दोमट मिट्टी डाला जाय, ताकि सड़क किनारे से मजबूत हो सके. आये दिन सड़क किनारे से टूट कर बर्बाद हो जा रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में सुधार करने की मांग की है. नियमों को ताक पर रखकर संवेदक अपनी मनमानी करते हुए सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं, जो बिल्कुल नियम के विरुद्ध है.
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से चार माह पूर्व बनी सड़क दरकने से लोगों में आक्रोश
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से चार माह पूर्व बनी सड़क दरकने से लोगों में आक्रोश
