कटिहार श्री राधे मोहन सेवा ट्रस्ट वृन्दवन धाम, मुम्बई से ट्रस्टी अनुप गोयल ने अपने दिवगंत पिता ओमप्रकाश गोयल की स्मृति में एक अन्तिम यात्रा रथ (स्वर्ग वाहन) श्री श्री 108 सार्वजनिक काली स्थान नया टोला तिनगछिया कटिहार को जन सेवा के लिए प्रदान किया है. इस अवसर पर मंदिर के सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने अनुप गोयल जी को दिल से धन्यवाद, साधुवाद दिया. गोयल जी के स्वर्गीय पिता जी को सद् गति मिले ऐसा भगवती से कामना की गयी.मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों में प्रो० लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयप्रकाश महतो, राजेश महासेठ, फुलकुमार साह, कैलाश पासवान, राजा सिंह,पवन पोद्दार,जिमी प्रकाश,संतोष सरकार,प्रमोद महतो,दिनेश महासेठ,युगल किशोर,रितेश दुबे,महाकाल बाबा इत्यादि उपस्थित थे.।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
