थाना में लगा जनता दरबार सात मामलों का निष्पादन

थाना में लगा जनता दरबार सात मामलों का निष्पादन

कटिहार शहर के नगर थाना, सहायक थाना व मुफस्सिल थाना में सीओ व संबंधित थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया. सात मामलों का निष्पादन किया. नगर थाना में सीओ अंशु कुमार की अध्यक्षता में अंचल निरीक्षक पारसनाथ कुमार सहित अन्य अंचलकर्मी व संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. नगर थाना व मुफस्सिल थाना में दो नये आवेदन पड़े. पूर्व से नगर थाना में छह मामला लंबित था. सीओ ने दोनों पक्ष के दस्तावेज जांच कर कर एक मामलों का निष्पादन किया. सहायक थाना में पूर्व से चार मामले लंबित थे. दो मामले का निष्पादन किया. मुफस्सिल थाना में पूर्व के आठ मामले लंबित थे. चार मामलों का निष्पादन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >