कटाव से विस्थापित परिवारों को लिए निकाला विरोध मार्च

कटाव से विस्थापित परिवारों को लिए निकाला विरोध मार्च

कटिहार पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को क्षुब्ध हृदय, बंद जुबान मार्च शहर में निकल कर अनोखा प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन मार्च शहर के राजेंद्र स्टेडियम से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर समाहरणालय पहुंचा. प्रदर्शन का नेतृत्व विक्टर झा ने किया., जहां विस्थापित और कटाव पीड़ितों ने अपने हाथों में हथकड़ी और गले में लोहे की सीकरी पहनकर विरोध जताया. मौके पर विक्टर झा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 अक्टूबर को कई लोगों को वासर्गीत पर्चा दिया. लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. कटाव पीड़ितों पर कोई सरकारी योजना लागू नहीं है. उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को मुख्यमंत्री के कटिहार दौरे को लेकर समय और जगह मांगने पर भी प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया. जिससे यह प्रदर्शन कर अपनी और ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं. ताकि हमारी बातों को जिला प्रशासन गंभीरता से लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >