– एनएच-31 परम्परारिक हथियार तीर धनुष, ढ़ोल नगाड़े के साथ दो घंटे तक किया जाम फलका पोठिया पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाली कृत एवं बर्बरता पूर्ण के साथ आदिवासी युवक की पिटाई का हैरान करने वाली वीडियो वायरल होने से अब मामला काफी तूल पकड़ लिया है. गुरुवार को सैकड़ों आदिवासी महिला, पुरुष अपने परम्परिक तीर धनुष ढ़ोल नगाड़े के साथ डुममर चौक पर घंटों विरोध प्रदर्शन किया तथा गुस्साए आदिवासी लोगो ने लगभग दो घंटे एनच 31 को जाम कर दिया. गुस्साए लोगो का कहना था की अनिल बासुकी का किया कसूर था. जो पुलिस ने बेरहमी से घसीट-घसीट कर पीटा. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में दोषी पुलिस के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. यातायत डीएसपी सद्दाम हुसैन, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जनप्रतिनिधि समाज सेवियों ने प्रदर्शन कर आदिवासी लोगो को समझा बुझा कर जाम को तोड़वाया. साथ डीएसपी लोगों को आश्वासन दिया की दोषी पुलिस कर्मी को किसी भी हाल में बख्श नहीं जायेगा. पोठिया पुलिस के इस हैवानियत भरी करतूत को क्षेत्र के लोगो ने कड़ी निंदा की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
