KATIHAR कोढ़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी की संपत्ति जब्त
कोढ़ा में पुलिस ने फरार वारंटी संजय यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
कोढ़ा(कटिहार) से अमीर सोहेल की रिपोर्ट KATIHAR NEWS :
कोढ़ा में पुलिस ने फरार वारंटी संजय यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को कुर्की अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने संजय यादव के घर से चल-अचल संपत्ति जब्त की. पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली और कुर्की वारंट की जानकारी परिजनों को दी.एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रखेगी.