निर्णय, कवि जोगेश्वर जख्मी की स्मृति में होगा कार्यक्रम

निर्णय, कवि जोगेश्वर जख्मी की स्मृति में होगा कार्यक्रम

कटिहार जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन कटिहार के सदस्यों की बैठक रविवार को गामी टोला स्थित स्व कवि जोगेश्वर जख्मी के निवास पर आयोजित की गयी, जिसमें जख्मी जी के स्मृति में एक काव्य गोष्ठी और उनके स्मृति में कुछ गणमान्य साहित्यिक व्यक्ति को सम्मानित करने का प्रस्ताव लिया. कार्यक्रम एक मार्च को करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया. संस्था द्वारा स्वर्गीय जख्मी जी के याद को अक्षुण्ण बनाने रखने के लिए पानी टंकी चौक से गामी रोला होते हुए दुर्गास्थान चौक तक जाने वाली मार्ग का नामाकरण जोगेश्वर जख्मी मार्ग करने का प्रस्ताव लिया गया. विधायक तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से सम्पर्क किया जायेगा. कवि व साहित्यकारों में मुख्य रूप से अवध बिहारी आचार्य, जवाहर देव,डॉ अजय कुमार मीता, बिनोद कुमार नैतिक, दिवाकर पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, कुमार प्रकाश तिवारी, बादल कुमार, डोली देवी, राखी देवी, आम्रपाली यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >