हनुमान जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

हनुमान जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

कटिहार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आध्यात्म चेतना मंच के द्वारा बड़े ही भव्य रुप से 26वां हनुमान जयंती मनाया गया. शहर के अग्रसेन भवन में हनुमान जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. सुबह विशेष पूजा कर अखंड ज्योति जलायी गयी. भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया. संकट मोचन हनुमान को छप्पन भोग भी लगाये गये. हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु भाग लिया. सुबह से भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा. पूजा कर पूरे विधि विधान के साथ निशान पूजन भी किया. संध्या के बाद रात्रि जागरण का भी आयोजन किया. जयपुर कोलकाता से आये कलाकारों ने एक से एक बढ़कर भजन की प्रस्तुति दी. श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गये. दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा झांकियां प्रस्तुत किए जो काफी मनमोहक रहा. कलाकारों के द्वारा भी रात्रि जागरण में गीत संगीत भजन से पूरा माहौल भक्तिमय से हो गया. रात भर श्रद्धालु भक्ति जागरण में झूमते रहे. गुरुवार दोपहर में भंडारा का भी आयोजन किया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किये. अध्यात्म चेतना मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह शोभायात्रा अग्रसेन भवन से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुंचेगी. संकट मोचन हनुमान को ध्वजा चढ़ाया जायेगा. सफल आयोजन को लेकर आध्यात्म चेतना मंच के विजय अग्रवाल, विष्णु चौधरी दीपक पोद्दार, संजीव सुरेका, प्रकाश अग्रवाल, किशन लाल अग्रवाल, नरेश सुल्तानिया, अश्वनी यादुका, गौरव केडिया, विकास शर्मा, अमित सुरेका, बबलू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, संजय केजरीवाल आदि ने अपनी अहम भूमिका निभा रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >