प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत रामचन्द्र पुर गांव में अखंड हरी नाम संकीर्तन सह महाविष्णु यज्ञ को लेकर नगर भ्रमण के लिए पांच सौ बाइक पर सवार होकर यज्ञ स्थल से शांति यात्रा निकाली गई. इस प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत रामचन्द्र पुर गांव में यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष विद्यानंद यादव उपाध्यक्ष सुकुमार सिंह, सचिव पाण्डव यादव सरपंच प्रतिनिधि निर्मल यादव सहित सभी सदस्यों ने बताया कि श्री श्री 108 अखण्ड हरिनाम संकीर्तन सह महाविष्णु यज्ञ को लेकर पांच सौ एक बाइक पर सवार होकर यज्ञ स्थल से शोभा यात्रा निकाला. यह शोभा यात्रा बभनी, लाभा, रोशना, लक्ष्मी पुर महुअर, काली गंज सतारे, कैहुनिया, खुशहालपुर होते हुए वापस यज्ञ स्थल रामचन्द्र पुर गांव तक नगर भ्रमण हेतु बाजा गाजा के साथ जय श्री राम का उदघोष करते हुए शांति यात्रा निकाली गई. सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.
अखंड हरी नाम संकीर्तन सह महाविष्णु यज्ञ को लेकर शोभा जुलूस
अखंड हरी नाम संकीर्तन सह महाविष्णु यज्ञ को लेकर शोभा जुलूस
