जदयू प्रखंड व जिलाध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू

जदयू प्रखंड व जिलाध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू

कटिहार जदयू जिला संगठन को मजबूत करने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है. गुरुवार को जिला अतिथि गृह में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू प्रसाद व जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वर्तमान जिलाध्यक्ष सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों ने बैठक में भाग लिया. संगठनात्मक चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कटिहार जिले में जदयू संगठनात्मक चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न कराया जायेगा. 20 फरवरी से 23 फरवरी तक सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा. एक मार्च तक जिला अध्यक्ष का चुनाव भी पूरा कर लिया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जायेगा. जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. सूर्यदेव सिंह, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, जिला प्रवक्ता इम्तियाज हैदर, विजय दास, राधेश्याम मंडल, लड्डू सिंह, राम नारायण चौहान, मुकेश सिंह आदि सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >