देश व दुनियां में अमन-चैन व शांति की मांगी दुआ

देश व दुनियां में अमन-चैन व शांति की मांगी दुआ

जुमा की पहली नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में उमड़ी लोगों की भीड़ कटिहार रमजान के पाक महीने में शुक्रवार को रोजेदारों ने पहला जुम्मा की नमाज अदा की. इस मौके पर कटिहार शहर व आसपास के इलाकों की तमाम मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही रोजेदार अपने-अपने नजदीकी मस्जिदों में पहुंचकर इबादत में मशगूल नजर आये. मस्जिदों के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर सड़कों गलियों और आसपास की दुकानों तक में नमाज़ अदा की गयी. सको जगह मिली, वहीं नमाज अदा की. कई दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर ही नमाजज़ अदा कर अल्लाह की इबादत की. नमाज के बाद सभी नमाजियों ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. रमजान को इस्लाम में पाक व बरकतों का महीना माना जाता है. मुस्लिम धर्मावलंबी पूरे साल इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. रमजान के दौरान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. नमाज़ के बाद बाटा चौक स्थित बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने नमाजियों को संबोधित करते हुए रमजान की अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली. रमजान शरीफ रहमत, मगफिरत व जहन्नम से निजात का महीना है. इस महीने में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है. इमाम ने बताया कि इस्लाम की बुनियाद पांच चीजों पर कायम है. पहला कलमा पढ़ना, दूसरा नमाज़ कायम करना, तीसरा रमजान में रोजा रखना, चौथा जकात अदा करना और पांचवां हज करना. कहा कि ये तमाम बातें पुरूष व महिला दोनों के लिए बराबर रूप से लागू होती हैं. रोजा रखने और इबादत का सवाब हासिल करना पुरुष और महिला, दोनों का समान हक है. रमजान का यह पाक महीना इंसान को नेक रास्ते पर चलने और बुराइयों से दूर रहने की सीख देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >