प्राणपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

प्राणपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कैहुनिया व केवाला पंचायत के कई गांव भ्रमण कर प्राणपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. प्राणपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर प्राणपुर थाना क्षेत्र के कैहुनिया एवं केवाला पंचायत के बेलगाछी, कैहुनिया, खुशालपुर रामचन्द्रपुर, भालगोर, केवाला सहित कई गांव का भ्रमण कर बीएसएफ पुलिस जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक एनके यादव, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कौशल कुमार सिंह के साथ दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >