बारसोई में छह दिन व बलरामपुर में 20 दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बारसोई की ओर प्रेस विज्ञप्ति जार कर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी है कि बारसोई व बलरामपुर (तेलता) फीडर लाइन में पुराने तार को उन्नत किस्म के नए तार से बदलने का कार्य किया जायेगा

बारसोई. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बारसोई की ओर प्रेस विज्ञप्ति जार कर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी है कि बारसोई व बलरामपुर (तेलता) फीडर लाइन में पुराने तार को उन्नत किस्म के नए तार से बदलने का कार्य किया जायेगा. इस तकनीकी सुधार कार्य के दौरान बारसोई प्रखंड के बारसोई व आबादपुर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के क्षेत्रान्तर्गत एक अप्रैल से 6 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. बलरामपुर प्रखंड के तेलता विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के क्षेत्रान्तर्गत 1 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या की योजना पहले से बना लें. चलभाष, विद्युत संग्राहक यंत्र (इन्वर्टर) व अन्य उपकरण समय से पूर्व आवेशित कर लें. किसान भाई सिंचाई पंप का उपयोग दोपहर 2 बजे के पश्चात करें तथा दुकानदार व व्यवसायी वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने अथवा किसी आपातकालीन परिस्थिति में यह कार्य अगले दिन सम्पन्न किया जायेगा. यह सुधार कार्य क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को दीर्घकालिक रूप से बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. जिससे भविष्य में बिजली की गुणवत्ता एवं निरंतरता में उल्लेखनीय सुधार होगा. अधिक जानकारी के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बारसोई के दूरभाष संख्या 7633997830 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >