आंधी बारिश से पूरी रात बिजली आपूर्ति रही बाधित, उपभोक्ता परेशान

आंधी बारिश से पूरी रात बिजली आपूर्ति रही बाधित, उपभोक्ता परेशान

कदवा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात लगभग आठ बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी थी. पूरी रात बीतने के पश्चात रविवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई. रात भर विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण क्षेत्र में पूरी तरह अंधेरा फैला हुआ था. जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. पावर कट के बाद रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को खाना बनाने में भी परेशानी होती है. इतने लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के कारण विद्युत से चलने वाले इन्वर्टर, मोटर, पंखे, कूलर सारा सामान बन्द पर जाता है. लंबे समय तक बिजली कट होने से लोगों को पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है. क्योंकि बहुत सारे लोगों के पास चापाकल की भी कोई व्यवस्था नहीं है. बहरहाल जो भी हो थोड़ी सी भी आंधी पानी होते ही क्षेत्र में बिजली का गुल होना तथा लंबे समय तक बिजली नहीं चालू होने तो अब आम समस्या बन गई है. जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस समस्या से निजात मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >