कटिहार शहर के कई इलाकों में गुरुवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार अंतर्गत 33 केवी फीडर निर्माण कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जायेगा. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विनोदपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में नए 33 केवी फीडर के निर्माण कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान शहर के शहर के डेहेड़िया, मोफरगंज, कालीबाड़ी, विनोदपुर, एमजी रोड, शहीद चौक से गोलचा कटरा, सदर अस्पताल, नगर थाना, पीएचईडी, बीएसएनएल, बड़ा बाजार, चौधरी मोहल्ला, तिनगछिया, नयाटोला तथा दुर्गापुर सहित कई इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है. विभाग ने आमलोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मौसम खराब होने अथवा किसी आपात स्थिति में कार्य की तिथि में बदलाव किया जा सकता है.
बिनोदपुर क्षेत्र में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बिनोदपुर क्षेत्र में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
