Katihar आंधी बारिश से बिजली आपूर्ति प्रभावित, गर्मी से मिली राहत

कटिहार जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार की देर रात हुई आंधी-बारिश से जहां बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, तो वहां चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत भी मिली है.

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट Katihar News : कटिहार जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार की देर रात हुई आंधी-बारिश से जहां बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, तो वहां चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत भी मिली है. जबकि बारिश से किसानों में भी कहीं खुशी, तो कहीं गम है. जो किसान अब तक मूंग की बुआई नहीं कर सके थे, उन लोगों के खेतों में नमी आ गयी हैं. हालांकि मक्का किसानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. जिन किसानों के खेतों में मक्के की फसल पककर तैयार है, उसकी कटाई के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ेगा. किसान रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मजहरूल हक, कृष्ण कुमार चौहान, डब्लू कुमार, इंद्रजीत कुमार झा, राहुल कुमार ठाकुर, विशाल कुमार समेत अन्य का कहना है कि रविवार की देर रात हुई हल्की बारिश से उन लोगों के लिए वरदान साबित हुई है. चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी के बीच खेतों में पटवन की समस्या आ रही थी. लगातार फसलों को जिंदा बचाये रखने के लिए पटवन कर रहे थे. इसके अतिरिक्त धन अधिक व्यय हो रहा था. दो दिनों से लगातार मौसम के मिजाज बदलने से खेतों में नमी आ गयी है. अब कुछ दिन तक पटवन की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि खेतों में पक कर मकई तैयार है. आंधी बारिश होने से अब इसके कटाई में कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >