पोठिया पुलिस ने तीन शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पोठिया पुलिस ने तीन शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के टिकापट्टी पुल के समीप शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे तीन शराबी को पोठिया पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया की गस्ती के दौरान सूचना मिली कि टिकापट्टी पुल के समीप कुछ लोग शराब पीकर हो हंगामा कर रहे हैं. गश्ती पुलिस वहां पहुंचे तो देखे की कुछ लोग हो हंगामा कर रहे थे. पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया. नाम पता पूछने पर वे अपना नाम बबलू यादव ग्राम चांदपुर, गोविंद कुमार व राजकिशोर मंडल दोनों ग्राम बाल्थी महेशपुर बताया. पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्ति के मुंह से शराब जैसा गंध आ रहा था. ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब पीने की पुष्टि होते ही तीनों शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >