9 से 23 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवाड़ा

9 से 23 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवाड़ा

– सीडीपीओ बबीता कुमारी ने दिया निर्देश पोषण पखवाड़ा को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पोषण पखवाड़ा 2026 के सफल आयोजन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. सेविकाओं को आवश्यक निर्देश दिय गया. पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के पहले एक हजार दिनों में सही पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास को बढ़ावा देना है. इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जायेगा.सीडीपीओ बबीता कुमारी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाय. गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं व बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए जागरूकता अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जाय. सभी गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित करने को कहा. कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए. स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय. ताकि इसका अधिकतम लाभ आमलोगों तक पहुंच सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >