11 से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम

11 से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम

प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक, जनसंख्या नियंत्रण सफल बनाने पर जोर बरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में शनिवार को बीडीओ किशोर कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुशर्रफ हुसैन ने 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम का सफल आयोजन की तैयारी में सभी को जुट जाना है. नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम को पूरा करना है. परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई उपाय से जागरूक करना है. टीबी मुक्त भारत के लिए चयनित तीन पंचायतों उत्तरी एवं दक्षिणी भण्डारतल, गुरुमेला में अभियान अन्तर्गत आवश्यक मानकों के आधार पर किया जा रहा है. क्षेत्र में कालाजार नियंत्रण के लिए एक माह पूर्व किये गये एसपी का छिड़काव की समीक्षा की गयी. स्वास्थ्य प्रबंधक इकलाख आलम, हेल्थ ऐजुकेटर पारस नाथ झा, बीसीएम मरगुब आलम, डब्लूएचओ मानिटर संजय कुमार, बीएमटी युनिसेफ संतोष जयसवाल, भीमीडीस सुबोद कुमार, एसटीएस धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीएचओ कौशल कुमार मीना, एलएस गुडिया कुमारी, फैमिलि प्लानिंग वर्कर आशीष कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >