होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

हसनगंज रंगों का त्योहार होली को लेकर हसनगंज थाना प्रांगण में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष निक्की ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपुर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील की गयी. साथ ही क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श की गयी. सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष निक्की ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. त्यौहार दौरान डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी. नियमाकूल त्योहार मनाने की सबसे अपील की गयी. मुख्य रूप से होलिका दहन को लेकर जनप्रतिनिधियों से अपील की गई की अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. ताकि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल हो. होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बैठक में भाग ले रहे हैं जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के प्रति अधिकारियों को आश्वस्त किया. अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से बचने एंव किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचनाओं के लिए प्रशासन से संपर्क करने की बात कही. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया रुस्तम अली, सरपंच तल्लू हेंब्रम, अनील मंडल, राधा उरांव, पंसस अजीमुद्दीन, सदानंद तिर्की, समाजसेवी अमरनाथ यादव, भाजपा नेता पप्पू मंडल, भागवत शर्मा, वार्ड सदस्य सियाराम चौहान, सहित जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >