हसनगंज रंगों का त्योहार होली के आयोजन को लेकर रौतारा थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने की. त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील की. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. होली के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गयी. बैठक में भाग ले रहे जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के प्रति अधिकारियों को आश्वस्त किया. बैठक में अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से बचने व किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचनाओं के लिए प्रशासन से संपर्क करने की बात कही. सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली त्यौहार की बधाई दी. एएसआई सुधीर कुमार सिंह, मुखिया फारुक आजम, मुखिया प्रतिनिधि में नाजिम, विजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य गौरी शंकर मंडल, पूर्व सरपंच हसन, विकास मंडल, वार्ड सदस्य मुन्ना पासवान, समाजसेवी कालीदास बनर्जी, नीरज, ग्राम रक्षा दल के रफीक, गणेश यादव, मोजिब, खुबेब आलम, वार्ड सदस्य उमाशंकर साह, मोजिबूर रहमान सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
