महाशिवरात्रि पर सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी नजर

महाशिवरात्रि पर सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी नजर

कोढ़ा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक हुयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने की. सीओ संजीव कुमार, पुअनि साजेद आलम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कहा, महाशिवरात्रि का आयोजन बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन व मापदंडों के अनुरूप होगा. किसी भी तरह की लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा. अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने पूजा समितियों और क्लबों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार ही महाशिवरात्रि का आयोजन करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्र, जुलूस, प्रसाद वितरण और भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. किसी भी तरह का आयोजन प्रशासन की अनुमति और निर्धारित शर्तों के तहत ही होगा. पुलिस अवर निरीक्षक साजेद आलम ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी. अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पर्व का आयोजन पूरी तरह से सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाना है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि कोढ़ा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में वर्षों से चली आ रही अनोखी परंपरा को इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान के साथ मनाया जायेगा. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का आयोजन अवैध माना जायेगा. बैठक में विधायक प्रतिनिधि रमन झा, राजद वरिष्ठ नेता धीरेंद्र मेहता, भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडे, नगर पंचायत मुख्य पार्षद धीरज सिंह, मुखिया सोराब अली, समिति सदस्य जमशेद आलम, समिति नईम, सरपंच सुमन कुमार, वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी, वार्ड पार्षद अमित मंडल, पैक्स अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, उप मुखिया प्रमोद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >