विधानसभा चुनाव व पर्व को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव व पर्व को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कदवा कदवा पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव व दीपावली, महापर्व छठ को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. प्रखंड क्षेत्र में आगामी दीपावली, छठ पर्व तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कदवा पुलिस ने विभिन्न चौक चौराहा कदवा, कुम्हड़ी, चांदपुर, परभेली, सोनैली, भोगांव सहित अन्य जगहों पर व्यापक फ्लैग मार्च अभियान चलाया गया. पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, बाजार एवं संवेदनशील स्थलों पर गश्त करते हुए स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया. साथ ही लोगों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों व चुनावी माहौल के दौरान अपने क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >