लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें थानाध्यक्ष- एसपी

लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें थानाध्यक्ष- एसपी

कोढ़ा एसपी वैभव शर्मा ने कोढ़ा थाना का गुरुवार को निरीक्षण किया. अंचल पुलिस निरीक्षक, कोढ़ा एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा की. लंबित कांड, दागी पंजी, मालखाना रिकॉर्ड, सीडी पार्ट 2/3 सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान एसपी वैभव शर्मा ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन करने, सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी उपयोग, मालखाना में रखे सामानों के सही प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया. थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के अद्यतन स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >