कुरसेला शांति पूर्ण निष्पक्ष चुनाव को लेकर थाना पुलिस के द्वारा निरंतर फ्लैग मार्च किया जा रहा है. क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आमजनों के बीच शांति सुरक्षा निष्पक्ष चुनाव का संदेश दिया. फ्लैग मार्च का काफिला थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर से प्रारम्भ होकर कुरसेला नया चौक अयोध्यागंज बाजार के विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण किया. आगामी विधान सभा चुनाव के घोषणा बाद थाना पुलिस का फ्लैग मार्च का सिलसिला बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
