ओवरटेक करने वाले वाहनों से पुलिस ने वसूला एक लाख

ओवरटेक करने वाले वाहनों से पुलिस ने वसूला एक लाख

कुरसेला एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने एनएच 31 सहित एसएच 77 पर बुधवार देर शाम ओवरटेक करने वाले वाहनों को जुर्माना लगाया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों के विभिन्न चौक चाराहों से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी. जिनमें कई वाहन ओवरटेक करते पकड़ा गया. ओवरटेक करने में दोषी पाये गये वाहनों को दंड स्वरुप जुर्माना लगाया गया. पुलिस ने विभिन्न वाहनों से जुर्माना के रुप में एक लाख रुपया वसूल किया. सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस के इस कार्रवाई से सड़कों पर परिचालन करने वाले वाहन चालकों में हड़कम्प है. मार्गो पर बढ़ते दुर्घटना को लेकर पुलिस द्वारा वाहनों को नियंत्रित होकर परिचालन करने के दिशा में एहतियाति कदम माना जा रहा है. इस कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में कमी आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >