नवादा जिले से लूटी एक लाख रुपये पुलिस ने किया बरामद

नवादा जिले से लूटी एक लाख रुपये पुलिस ने किया बरामद

पुलिस की सफलता को अंतर-जिला समन्वय का बेहतर माना जा रहा उदाहरण कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना पुलिस ने नवादा जिले के वारसलीगंज थाना कांड संख्या 256/26 से जुड़े छिनतई मामले में लूटी गई एक लाख रुपये बरामद की है. राशि विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नवादा पुलिस को सौंप दी गयी है. थाना अध्यक्ष लालसार बिन्द ने कहा, कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. रौतारा थाना की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए छिनतई की रकम को बरामद किया. छिनतई जैसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर पुलिस ने अपनी तत्परता और प्रतिबद्धता को साबित किया है. रौतारा पुलिस द्वारा बरामद की गई राशि को नवादा पुलिस को सौंपना दोनों जिलों के बीच बेहतर तालमेल को दर्शाता है. इससे जांच प्रक्रिया को गति मिलने के साथ-साथ पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद भी मजबूत हुई है. रौतारा पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि पुलिस सक्रिय रहे, तो अपराधियों की कोई जगह नहीं है. अब उम्मीद है कि इस मामले में आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >