पिकअप से 279 लीटर शराब पुलिस ने किया बरामद

पिकअप से 279 लीटर शराब पुलिस ने किया बरामद

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिया पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक पिकअप भान से 279 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस शराब तस्कर व शराब के धंधे बाज के विरुद्ध कार्रवाई करते आ रही है. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला को शराब तस्कर की इनपुट मिली. थाना अध्यक्ष के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस पदाधिकारी एवं बल ने थाना क्षेत्र के मनियां पुल एन एच 81 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बंगाल की ओर से आती एक पिकअप भान पुलिस को देखकर दूर ही खड़ा कर दिया. जबतक पुलिस उक्त पिकअप भान के पास पहुंचते तब तक चालक सह तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब मिला.शराब मिलते ही पुलिस ने शराब एवं गाड़ी जप्त कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी से 279 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पकड़े गए गाड़ी के नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक एवं चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >